September 25, 2026 03:29:09
कनाडा में गैंगस्टर करनवीर गरचा की हत्या:गाड़ी से उतरते ही हमलावरों ने मारी गोलियां, ड्राइवर से पूछताछ

कनाडा में गैंगस्टर करनवीर गरचा की हत्या:गाड़ी से उतरते ही हमलावरों ने मारी गोलियां, ड्राइवर से पूछताछ कर रही पुलिस

Jul6,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर करनवीर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को कोकुइटलम सिटी में अंजाम दिया गया। करनवीर सिंह (25) कई आपराधिक वारदातों में शामिल था। जानकारी के अनुसार वारदात को रविवार रात 9.20 बजे अंजाम दिया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा करनवीर सिंह के गाड़ी से उतरते ही उस पर फायरिंग कर दी गई। इससे पहले दिसंबर 2022 में कनाडा पुलिस द्वारा एक पब्लिक सेफ्टी वॉर्निंग जारी की गई थी, जिसमें करनवीर सिंह गरचा का नाम भी शामिल था। साथ ही उसके एक साथी हरगीत (22) का नाम भी था। इनके गैंग और ड्रग्स में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। वारदात को ड्रग्स तस्कर-गैंगस्टर द्वारा अंजाम देने का अंदेशा
वारदात से पहले करनवीर सिंह को जिस ड्राइवर ने छोड़ा था, पुलिस उससे भी पूछताछ में जुटी है। आशंका है कि इस वारदात को ड्रग्स तस्कर या गैंगस्टरों द्वारा अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। फिलहाल अभी तक असल हत्यारोपियों की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। कनाडा पुलिस की लिस्ट में था नाम पिछले साल दिसंबर महीने में कनाडा की सरी सिटी पुलिस ने गैंगस्टर एक्टीविटीज में शामिल लोगों की लिस्ट जारी की थी। इसमें करनवीर गरचा का नाम भी शामिल था। सरी पुलिस ने दावा किया था कि गरचा के तार हाई प्रोफाइल्स क्रिमिनल्स से जुड़े हुए हैं। इनसे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा है। इसी वजह से ये चेतावनी जारी की गई थी। जानने वाले लोगों पर हत्या का शक
गरचा की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि इसमें उसके जानकार लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसकी जांच के लिए उसके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। गरचा से पहले इसी साल मई महीने में वैंकूवर के एक बैंक्वेट हॉल में गैंगस्टर अमरप्रीत समरा की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। कनाडा पुलिस ने इसके पीछे भी गैंगवार की आशंका जताई थी।

Gangster-Karanveer-Garcha-Killed-In-Canada-As-Soon-As-He-Got-Down-From-The-Car-The-Assailants-Opened-Fire-Police-Interrogating-The-Driver



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं