September 25, 2026 03:27:16
सरहिंद नहर में डूबे 2 युवक, दो बाहर निकले; रात को पार्टी के बाद नहाने उतरे थे, Ndrf ने चलाया सर्च ऑप

सरहिंद नहर में डूबे 2 युवक, दो बाहर निकले; रात को पार्टी के बाद नहाने उतरे थे, Ndrf ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Jul7,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। बठिंडा की सरहिंद नहर में 4 युवक डूब गए। जिनमें से 2 बाहर निकल आए, लेकिन दो युवक डूब गए। ये सभी युवक नहर में नहाने उतरे थे। उनकी तलाश के लिए सामाजिक संस्थाओं और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह घटना बीती रात 8:09 बजे के करीब हुई। सरहिंद नहर में 4 युवक नहाने के लिए उतरे। इस दौरान दो युवक नहर में बह गए, जबकि दो युवक किसी तरह बाहर आ गए। नहर में डूबे दो युवकों की रात से ही समाजसवी संस्थाएं सहारा जनसेवा, नौजवान वेलफेयर सोसायटी और इलाके के लोग तलाश कर रहे हैं, लेकिन सुबह तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह 7 बजे के करीब एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। युवकों को नहीं आता था तैरना जानकारी के अनुसार युवकों ने नहर के पास पार्टी की और फिर नहाने के लिए नहर में उतर गए, लेकिन तैरने में अनट्रेंड दो युवक डूब गए। उन्हें बचाने के लिए साथी युवकों ने शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचे तब तक दोनों पानी में लापता हो चुके थे।

2-Youths-Drowned-In-Sirhind-Canal-Two-Came-Out-Had-Gone-To-Bathe-After-Party-At-Night-Ndrf-Launched-Search-Operation

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं