लुधियाना। सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसमें पति पत्नी और उनकी माँ शामिल है। वारदात का पता शुक्रवार सुबह 10 बजे लगा, जब दूध देने वाला व्यक्ति उनके घर आया। किसी ने भी दूध लेने के लिए दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तीन लाशें पड़ी हुई थी। जिनमें 2 बैड पर और एक उसी कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी थी। अभी हत्याओं के कारण का पता नही चल सका है। मरने वालों की पहचान चमन लाल, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर और मां बचन कौर के तौर पर हुई है। इनकी उम्र 70 से 90 साल के बीच में है। इनके चार बच्चे विदेश में रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि कल पूरा दिन परिवार के तीनों लोग घर से बाहर नहीं निकले थे। ऐसे में माना जा रहा कि यह कत्ल 5 जुलाई की शाम को हुआ है। कत्ल गला दबाकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा मृतकों के शरीर पर चाकू के निशान भी मिले हैं। यह भी माना जा रहा कि इस हत्याकांड में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर के सारी कुंडियां बंद थी। बाहर जाने का कोई रास्ता भी नहीं है तो ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि कातिल अंदर कैसे गया। इसके अलावा घर के अंदर के गैस सिलेंडर भी खुले छोड़े गए थे। जेसीपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।
Breaking-News-Triple-Murder-In-Salem-Tabri-Murder-Of-Elderly-Mother-And-Son-Daughter-In-Law-The-Person-Who-Came-To-Give-Milk-Was-Revealed