लुधियाना। लुधियाना के डीपीआरओ (डिपार्टमेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिस) के कार सवार ड्राइवर व दो साथियों को शुक्रवार सुबह क़रीब साढ़े सात बजे साहनेवाल के पास महिंद्रा बोलेरो सवार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग ज़ख़्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। हादसे में सरकारी ड्राइवर प्रभजोत सिंह की मौत हो गई। प्रभजोत सुबह अपनी कार में दो लोगों के साथ डीसी दफ्तर लुधियाना काम पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार का बंपर खुल गया। कार को सड़क किनारे रोक प्रभजोत बंपर बांधने लगा कि पीछे से आ रही बोलेरो ने उसे कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद प्रभजोत को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी टेंपो चालक अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। ASI करनैल सिंह मामले के जांच कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
The-Driver-Of-The-Dpro-Department-Died-While-Tying-The-Broken-Bumper-Of-The-Car-On-The-Roadside-The-Bolero-Vehicle-Crushed-It