लुधियाना। सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्यारों से इस हत्याकांड को एक्सीडेंट बनाने की साजिश रची थी। वह घर के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर खुला छोड़ गए और अगरबत्ती जला दी। उनकी साजिश थी कि गैस लीक होने के बाद अगरबत्ती से आग लगेगी और धमाके के बाद घर में आग लग जाएगी। जिसमें तीनों के शव जल जाएंगे तो यह हत्या नहीं बल्कि हादसा लगेगा। हालांकि गैस लीकेज अगरबत्ती तक नहीं पहुंची और हत्याकांड उजागर हो गया। मरने वालों की पहचान चमन लाल, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर और मां बचन कौर के तौर पर हुई है। इनकी उम्र 70 से 90 साल के बीच में है। इनके बच्चे विदेश में रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि कल पूरा दिन परिवार के तीनों लोग घर से बाहर नहीं निकले थे। ऐसे में माना जा रहा कि यह कत्ल 5 जुलाई की शाम को हुआ है। कत्ल गला दबाकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा मृतकों के शरीर पर चाकू के निशान भी मिले हैं। गौर हो कि वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे लगा, जब दूध देने वाला उनके घर आया। किसी ने भी दूध लेने के लिए दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तीन लाशें पड़ी हुई थीं। इनमें 2 बेड पर और एक उसी कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी थी।
Big-Disclosure-In-The-Triple-Murder-Case-Trying-To-Set-The-Agarbatti-On-Fire-By-Leaving-The-Gas-Open-To-Make-The-Murders-An-Accident