लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित भामियां इलाक़े में बारिश में नहाने गया एक 14 साल का लड़का तालाब में डूब गया। तीन दिन बाद उसकी तालाब से लाश बरामद हुई हैं। उसकी पहचान गुरबीर सिंह के रूप में हुई है। आशंका है कि नाबालिग पैर फिसलने से तालाब में गिरा होगा। थाना जमालपुर की पुलिस ने लाश क़ब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग़ुरबीर तीन दिन पहले स्कूल से घर आकर बारिश में नहाने की जिद करके घर से गया था। पूरा दिन जब वह वापस नहीं लोटा तो परिजनों ने अगले दिन थाना जमालपुर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुरबीर की काफ़ी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार देर शाम लोगों ने गांव में बने छप्पड़ में पानी कम होने पर एक लाश देखी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सूचित किया। वहीं गुरबीर के परिवार से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंच लाश की शिनाख्त की।
Dead-Body-Of-Missing-Minor-Found-From-Pond-For-Three-Days-Went-To-Bathe-In-Rain-Fear-Of-Foot-Slipping