पानीपत। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे प्रियव्रत फौजी के भाई और गैंगस्टर लौरेंस के गुर्गे को हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मरने वाला आरोपी फ़ौजी का छोटा भाई राकेश उर्फ राका है। जबकि दूसरा पैर में गोली लगने पर जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रियव्रत उर्फ फौजी ने तहसील कैंप में एक मिष्ठान भंडार संचालक व एक डेयरी संचालक से 50 लाख से एक करोड़ तक की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में तहसील कैंप थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने पिछले दिनों प्रियव्रत को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ की जा रही थी। पुलिस ने उसके शव को शवगृह में रखवा दिया है और घायल से पूछताछ कर रही है। इनके एक अन्य साथी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मुठभेड़ शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए टू पानीपत प्रभारी वीरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ व्यस्त थे। उनको सूचना मिली की एक गाड़ी में कुछ संदिग्ध किस्म के लोग पानीपत की तरफ आ रहे हैं। फिरौती मांगने व फायरिंग करने व विभिन्न मामलो के आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए की टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी। बदमाश बिना नंबर प्लेट की सिल्वर गाड़ी में सवार थे। जैसे ही बदमाश नारायणा रोड पर ढोडपुर मोड़ पर पहुंचे तो वहां अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
Brother-Of-Pripriavrat-Fauji-Who-Killed-Moosewala-Killed-In-Police-Encounter-Another-Injured