लुधियाना। सलेम टाबरी में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ़्तार ककर लिया है। पड़ोसी के कहना है की बच्चे न होने के कारण मृतक उसे ताने देते थे। जिससे परेशान होकर उसने उन्हें हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में घर का सिलेंडर लीक कर शव जलाने की कोशिश की गई। मरने वालों में बुजुर्ग चमन लाल, सुरिंदर कौर और बचन कौर शामिल हैं। वहीं उनका हत्यारा पड़ोस में रहने वाला रोबिन है। दीवार फांद घर में घुसा आरोपी पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सुरिंदर कौर रोबिन को अक्सर ये ताना देती थी कि उसकी शादी को 5 साल हो चुके हैं, उसके बच्चा क्यों नहीं हो पा रहा। कई बार सुरिंदर कौर उसकी पत्नी के सामने भी उसे बच्चा न होने के ताना देती थी। इस कारण रोबिन ने उसकी इस बात को दिल पर ले लिया था। छह जुलाई को दोबारा मारा ताना 6 जुलाई को रोबिन अपने घर की छत पर बैठकर मोबाइल में वीडियो देख रहा था। इतने में छत पर सुरिंदर कौर बरसात देखने आई। वहां सुरिंदर ने रोबिन से दोबारा कहा कि बच्चा न होने से वह परेशान क्यों है।किसी की मदद ले लो किसी को पता नहीं चलेगा। जिसके बाद सुरिंदर कौर नहाने चली गई। रोबिन अपने घर से हथौड़ा उठाकर लाया और छत फांदकर सुरिंदर कौर के घर में दाखिल हो गया। जब सुरिंदर कौर बाथरूम से निकली तो वह अर्धनग्न हालत में थी। जिस पर रोबिन ने हथौड़े से वार कर दिया। सुरिंदर कौर की आवाज सुन उसका पति चमन लाल बाहर आया तो रोबिन ने उस पर वार किए और मौत के घाट उतार दिया। अलग कमरे में सो रही माता बचन कौर ने जब कमरे की लाइट जगाई तो उसने बाहर खून पड़ा देखा तो रोबिन ने उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर एक चादर में लपेट उसे कमरे में फेंक दिया। सीसीटीवी देख ही पुलिस को हुआ शक रोबिन ने वारदात करने के बाद घर के बाहर पानी का छिड़काव करने लगा। बार-बार वह सुरिंदर कौर की घर की और पानी गिरा रहा था। पुलिस ने जब CCTV फुटेज चेक की तो उसमें रोबिन की हरकत संदिग्ध दिखाई दी। रोबिन ने पुलिस को बताया कि उसने घर के अंदर सिलेंडर लीक करके अगरबत्ती जगाई। वह पानी का छिड़काव करके देखने लगा कि अभी तक आग या धमाका क्यों नहीं हुआ।
Killer-Neighbor-Arrested-In-Triple-Murder-Case-Deceased-Woman-Used-To-Taunt-For-Not-Having-Children-Hammer-Death