लुधियाना। आदर्श नगर में सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ़्तार कर लिया है। व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाने और ख़ुद को मरा हुआ दिखाने के लिये पत्नी के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की। दंपति ने मृतक व्यक्ति के मुंह में क्विक फिक्स की 4 से 5 ट्यूब डाली ताकि उसकी मुंह जाम हो जाए और आवाज बाहर न निकले। इसके बाद आरी से पंकज ने उसका गला काट दिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ताजपुर रोड नजदीक से मृतक का सिर और उंगलियां पानी से बरामद की हैं। सिर बुरी तरह से फुल चुका है। देर रात सिविल अस्पताल में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सिर व अन्य अंग पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए। दंपति की पहचान पंकज शर्मा और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। आरोपी पंकज कई राज्यों का मोस्ट वांटेड है। पहचान छिपाने के लिए किया कत्ल आरोपी पंकज की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों की पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इस बीच उसने खुद की पहचान खत्म करने के लिए एक व्यक्ति की मौत के घाट उतारा है तांकि पुलिस रिकार्ड में उसकी मौत नजर आए। पकड़े गए दंपती से पुलिस को तीन बच्चे भी मिले हैं, जिनमें दो बच्चे किसी अन्य व्यक्ति के हैं, जिसका वह पहले कत्ल कर चुका है। इन बच्चों को उन्होंने अपने पास ही रखा हुआ था। आरोपी ने पहले भी 3 से 4 हत्याएं की हुई हैं, जिनका खुलासा आज पुलिस कर सकती है। इस मामले में अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। फ़ुटेज में दिखे दंपति आरोपी की पत्नी ने इस वारदात में उसका साथ दिया। व्यक्ति का गला और हाथों की उंगलियां काट कर उन्हें एक बोरी में भरा। धड़ को अलग बोरी में पैक किया। महिला पति की एक्टिवा के पीछे बोरी पकड़ बैठी रही। मौका देख दोनों ने सिर और धड़ को ठिकाने लगाया। पुलिस सीसीटीवी में भी दोनों पति और पत्नी नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई। पहचान छिपाने के लिए सिर और धड़ किए अलग आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए सिर और धड़ अलग-अलग जगहों पर पैक कर फेंका ताकि उसकी पहचान न हो सके। मरने वाले की जेब से मिले पहचान पत्र से पुलिस को दुविधा में डाल दिया था। लेकिन पुलिस की फारेंसिक टीम व अन्य तकनीकी टीमों की मदद से इस मामले को हल कर लिया गया है।
Breaking-News-The-Couple-Committed-Murder-To-Show-Themselves-Dead-Put-Fevi-Quick-In-The-Mouth-And-Cut-It-With-A-Saw-Threw-The-Head-And-Torso-Apart