लुधियाना। दरेसी इलाके में एसएन जैन स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को छुट्टी के बाद कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे और वीडियो बनाई। पीड़ित छात्र का नाम पारस है। छात्र ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। कुछ दूरी पर उसे अज्ञात युवकों ने रोक लिया। उन्होंने उससे उसका नाम पूछा। जैसे ही उसने अपना नाम बताया तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। थाना दरेसी की पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पारस के परिजनों ने बताया कि करीब 8 महीने पहले स्कूल में किसी बात को लेकर किसी युवक से विवाद हो गया था, लेकिन उस मामले में स्कूल में ही राजीनामा करवा दिया गया था। जिन लोगों ने अब थप्पड़ मारे उन्हीं लोगों ने स्कूल के एक अन्य छात्र का नाम ले दिया, जिससे उन्हें पता चला कि ये हमला उस छात्र ने करवाया है।
Youth-Attacked-School-Student-By-Surrounding-Him-On-The-Way-Captured-In-Cctv