September 25, 2026 06:52:31
बठिंडा जेल में गैंगस्टर लॉरेंस की हालत बिगड़ी:देररात फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, अस्पता

बठिंडा जेल में गैंगस्टर लॉरेंस की हालत बिगड़ी:देररात फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील

Jul11,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की की तबीयत बिगड़ गई है। जेल में इलाज के बाद उसे अब फरीदकोट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। जहां डॉक्टर्स की चुनी हुई टीम ही उसके आसपास है और इलाज शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस की तबीयत देर रात को बिगड़ी। जिसके बाद जेल अस्पताल की तरफ से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया। देर रात ही सुरक्षा घेरे में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लॉरेंस के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है। उसे जान से मारने की धमकियों के बाद पुलिस रिस्क नहीं लेना चाहती और चुनिंदा लोगों को ही उसके आसपास आने की इजाजत है। बीते माह दिल्ली से किया गया शिफ्ट लॉरेंस को बीते माह ही दिल्ली से बठिंडा जेल में शिफ्ट किया गया था। NIA और फिर गुजरात की पुलिस उससे पूछताछ के लिए साथ ले गई थी। दिल्ली में होते हुए उसे जान से मारने के इनपुट्स मिले। जिसके बाद दिल्ली जेल प्रशासन ने उसे दोबारा पंजाब की बठिंडा जेल भेजने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल की थी। रिमांड खत्म होने के बाद बीते माह उसे बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी​​​​​​​पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई मुख्य आरोपी है। लॉरेंस के कहने पर ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की प्लानिंग की गई। जिसमें विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और जेल में ही बंद जग्गू भगवानपुरिया ने साथ दिया।

Gangster-Lawrences-Condition-Deteriorated-In-Bathinda-Jail-Admitted-To-Faridkot-Medical-College-Late-Night-Hospital-Converted-Into-Police-Cantonment



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं