September 25, 2026 03:31:19
खरड़ में Asi ने युवक से की मारपीट, 3 हजार रिश्वत मांगने का आरोप; Ssp ने किया सस्पेंड

खरड़ में Asi ने युवक से की मारपीट, 3 हजार रिश्वत मांगने का आरोप; Ssp ने किया सस्पेंड

Jul11,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली स्थित खरड़ में ट्रैफिक इंचार्ज ASI सुखविंदर सिंह द्वारा प्राइवेट पायलट से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के पिता एडवोकेट दिनेश कुमार शर्मा द्वारा DGP, SSP और SP ट्रैफिक के साथ ही मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद ASI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। खरड़ निवासी पायलट कृतिक शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त रितिक के साथ पुराने हनुमान मंदिर, मुंडी खरड़ में माथा टेकने के बाद कार से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। जब हम बाजवा डेवलपर्स ऑफिस के सामने ब्रिज पर पहुंचे तो कार के बोनट से कुछ तेज आवाज आने लगी। जांच के लिए अपनी कार सड़क के किनारे रोक दी। हाइवे पर गलत पार्किंग का चालान काटने का दिखाया डर इसी बीच सुखविंदर सिंह ASI ट्रैफिक अपने एक हेड कांस्टेबल के साथ वहां आया और दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब हमने बताया कि हमारी कार में कुछ समस्या आ गई है, हम उसकी जांच कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी 3000 रुपए की मांग करने लगे। कहा कि अगर हम पैसे नहीं देंगे तो हाइवे पर गलत पार्किंग का चालान काट देंगे। हमने उनसे अनुरोध किया कि हमने कार पार्क नहीं की है, बल्कि खराबी की जांच कर रहे हैं। ASI सुखविंदर सिंह ने गाली देना शुरू कर दिया। जब मैंने उसे अभद्र भाषा का प्रयोग न करने के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी और मुझे बार-बार थप्पड़ मारे। आरोपी को किया गया सस्पेंड इस घटना की वीडियो भी वहां से जा रहे लोगों द्वारा बनाई गई है। वहीं, मोहाली के SSP संदीप गर्ग ने बताया है कि इस संबंध में शिकायत आई है। आरोपी ट्रैफिक इंचार्ज ASI सुखविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। डिपार्टमेंटल जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

Asi-Assaulted-A-Young-Man-In-Kharar-Accused-Of-Demanding-3-Thousand-Bribe-Ssp-Suspended

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं