September 25, 2026 02:41:40
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 3 शूटर मथुरा से गिरफ्तार, कार से मिला जैमर और हथियार बरामद

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 3 शूटर मथुरा से गिरफ्तार, कार से मिला जैमर और हथियार बरामद

Jul11,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह आरोपी अमृतसर में वारदातों को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा में जाकर छिप गए थे। पुलिस ने आरोपियों से हथियार और एक जैमर भी बरामद किया है। जिसे आरोपी अपनी गाड़ी में लगा कर पुलिस को गुमराह करते थे। ACP अभिमन्यु राणा ने बताया कि मथुरा से पकड़े गए आरोपियों के नाम दीना नगर निवासी अभिषेक महाजन, तरनतारन निवासी परमदलीप सिंह और मथुरा निवासी सोनू गोस्वामी है। 22 मई को मकबूलपुरा एरिया में बलैनो कार में आए युवकों ने गोलियां चलाई थी। पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू की तो प्रयोग में लाई गई कार एक पुलिसकर्मी से ही मजीठा रोड पर स्नैच की गई थी। दो युवकों को पहले किया था गिरफ़्तार पुलिस ने मामले की जांच बढ़ाते हुए दो युवकों को कुछ दिन पहले जम्मू से गिरफ्तार किया था। जिससे आरोपियों के सुराग मिलने शुरू हुए। पुलिस ने मथुरा का रुख किया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अभी फरार है। जैमर से करते थे पुलिस को गुमराह
पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2 पिस्टल बरामद की हैं। वहीं आरोपियों से एक जैमर भी बरामद किया गया। जिसे आरोपी अपनी कार में प्रयोग करते थे। इस जैमर के साथ 100 मीटर के एरिया में सभी मोबाइल व अन्य सिग्नल जाम हो जाते थे। आरोपी इसका प्रयोग पुलिस को गुमराह करने में करते थे। परमदलीप के खिलाफ 9 मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि परमदलीप सिंह हार्ड कोर क्रिमिनल है। जिस पर पंजाब के विभिन्न थानों में 9 के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, स्नैचिंग व तस्करी आदि के मामले दर्ज हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी।

Gangster-Jaggu-Bhagwanpurias-3-Shooters-Arrested-From-Mathura-Jammer-And-Weapon-Recovered-From-Car

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं