September 25, 2026 03:29:25
तीन बार का नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रहा गैंगस्टर सुखविंदर बॉक्सर तीन साथियों सहित काबू, 260 ग्राम हैरो

तीन बार का नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रहा गैंगस्टर सुखविंदर बॉक्सर तीन साथियों सहित काबू, 260 ग्राम हैरोइन व हथियार बरामद

नाभा जेल ब्रेक कांड फरार कशमीर सिंह का खास साथी है गैंगस्टर सुखविंदर बॉक्सर

Oct11,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना तीन बार का नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रहा गैंगस्टर सुखविंदर बॉक्सर को तीन साथियों सहित खन्ना पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने इनसे 266 ग्राम हैरोइन और तीन पिस्टल एक राइफल, 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गैंगस्टर सुखविंदर सिंह सोनी उर्फ बाक्सर पिछले तीन सालों से पुलिस का भगौड़ा था और इन चारों पर पर पंजाब के अलग अलग थानों में कुल 24 मामले दर्ज थे और 12 मामलों में इन्हें भगौड़े करार चले आ रहे थे। गैंग का मुखिया बॉक्सर ही हैं और पिछले कुछ समय से जम्मू कशमीर में अपने संपर्क साध खतरनाक हथियार मंगाने की तैयारी में जुटा हुआ था। पुलिस का दावा है कि इन हथियारों से ये गैंगस्टर बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते थे। इसमें बड़ी बात ये भी है कि बाक्सर का नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार आतंकवादी कश्मीर सिंह से भी संबंध रहे हैं और उसे जेल से भगाने में भी उसने मदद की थी। ये जानकारी एक प्रेसवार्ता दौरान डीआईजी लुधियाना रेंज रणबीर सिंह खटड़ा ने दी। उनके साथ एसएसपी गुरशरणदीप सिंह, एसपी जगविंदर सिंह चीमा, डीएसपी खन्ना त्रिलोचन सिंह, डीएसपी पायल हरदीप सिंह व सीआईएस खन्ना इंचार्ज गुरमेल सिंह मौजूद थे। डीआईजी रणबीर सिहं खटड़ा ने बताया कि सीआईए व पुलिस टीम की ओर से बस स्टैंड दोराहा के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मुखबिर खास ने आकर जानकारी दी कि गैंगस्टर सुखविंदर सिंह सोनी उफ बाक्सर निवासी रेहाणो खुर्द सदर खन्ना अपने साथियों सहित मोहाली से नीलो नहर वाली सड़क से होते दोराहा में हैरोइन की सप्लाई करने आ रहा है। इस पर पुलिस पार्टी ने रामपुर पुल के पास नाका लगा लिया और वरना कार नंबर एचआर 06 क्यू 6027 को चेकिंग के लिए रोक उनके नाम पूछे तो उन्होंने अपना नाम जसदीप सिंह कोकी, सुखविंदर सिंह सोनी, विशाल कुमार काका उर्फ बीड़ी बताया। कार की तलाशी दौरान उनसे 260 ग्राम हैरोइन तीन पिस्टल-- एक राइफल, 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनके दो अन्य साथी बहादुर व रमणदीप सिंह उर्फ भाऊ की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापामारी की जा रही है। सुखविंदर सिंह उर्फ बाक्सर जिस पर 11 सीरियस पुलिस केस दर्ज हैं, एके 47 राइफल लेने के लिए पिछले कुछ समय जम्मू कशमीर के चक्कर काट रहा था और इसके लिए वे निहंग के हुलिये में जम्मू व श्रीनगर के गुरुद्वारों में ठहर रहा था। पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे इन हथियारों से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाह रहे थे।

Khanna police arrest gangster sukhwinder boxer with three others



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं