September 25, 2026 07:05:13
फरीदकोट अस्पताल से गैंगस्टर फरार:सुबह 4 बजे पुलिस को चकमा देकर भागा बंबीहा ग्रुप मेंबर; 4 दिन पहले ग

फरीदकोट अस्पताल से गैंगस्टर फरार:सुबह 4 बजे पुलिस को चकमा देकर भागा बंबीहा ग्रुप मेंबर; 4 दिन पहले गिरफ्तार हुआ

Jul15,2023 | Enews Team | Faridkot

फरीदकोट। पंजाब CIA स्टाफ के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बंबीहा ग्रुप का गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। शनिवार सुबह 4 बजे वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उपचार के दौरान फरार हुआ। गैंगस्टर आरोपी शमिंदर लाल निवासी गांव चहल जिला फरीदकोट के फरार होने की पुष्टि SSP फरीदकोट द्वारा की गई है। अस्पताल में 2 जिलों की पुलिस तैनात गैंगस्टर के पैर में गोली लगने पर 4 दिन पहले उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। यहीं पर इन दिनों कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी भर्ती है, जिसका टाइफाइड का उपचार चल रहा है। उसकी सुरक्षा में बठिंडा और फरीदकोट जिले की पुलिस लगी है। पूरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल छावनी में तब्दील है। पुलिस की वर्किंग पर भी उठे कई सवाल इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद बंबीहा ग्रुप के गैंगस्टर द्वारा पुलिस को चकमा देकर फरार होने की घटना पुलिस पर बड़ा सवाल है। अब देखना होगा कि पुलिस का अगला एक्शन क्या होगा। आरोपी को CIA स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के नेतृत्व वाली टीम द्वारा सोमवार की मध्य रात्रि बीड़ सिक्खांवाला वाले से गिरफ्तार किया गया था।

Gangster-Absconding-From-Faridkot-Hospital-Bambiha-Group-Member-Ran-Away-By-Dodging-The-Police-At-4-Am-Arrested-4-Days-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं