September 24, 2026 22:34:31
बुड्‌ढा दरिया में नहाने गए दो युवक डुबे, सविमिंग पूल में नहाने का कहकर गए थे 7 दोस्त, पैर फिसलने से

बुड्‌ढा दरिया में नहाने गए दो युवक डुबे, सविमिंग पूल में नहाने का कहकर गए थे 7 दोस्त, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Jul19,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। टिब्बा रोड नजदीक गुरमेल पार्क के रहने वाले 7 युवक गर्मी से राहत पाने के लिए बुड्‌ढा दरिया धनासु नहाने गए। यहां पैर फिसलने से दो युवक पानी में डूब गए। बाकी पांचों दोस्तों ने डूब रहे दोनों दोस्तों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। युवकों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन लोग एकत्र हुए। लोगों ने अपने स्तर पर डूब रहे युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के सामने ही दोनों युवकों ने दम तोड़ गए। मृतक युवकों की पहचान मोहतरम और साहिब के रूप में हुई है। घटना स्थल पर मौजूद बाकी दोस्तों ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया। इसके साथ सूचना पुलिस को भी दी गई। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने गोताखारों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतक मोहतरम के पिता मुस्तकिम सलमानी ने बताया कि उनकी साली का बेटा साहिब भी उन्हीं के पास रहता था। सुबह सभी दोस्त स्विमिंग पूल में नहाने का कहकर गए थे। उन्हें नहीं पता कि किस तरह सभी युवक धनासु नहाने पहुंच गए। फिलहाल शवों को सिविल अस्पताल में रखवाया गया। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Two-Youths-Who-Went-To-Bathe-In-Budha-Darya-Drowned-7-Friends-Had-Gone-To-The-Swimming-Pool-After-Asking-Them-To-Take-A-Bath-Accident-Happened-Due-To-Foot-Slipping

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं