होशियारपुर। होशियारपुर जिले में एंबुलेंस में पुलिस वालों द्वारा जाम छलकाए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आला अधिकारियों तक पहुंचा और उसके बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई। एंबुलेंस होशियारपुर सेंट्रल जेल की है, लेकिन पुलिस कर्मी किस थाने के हैं, यह पता नहीं चल पाया है। वहीं यह वीडियो कब बना और किसने बनाया, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन विभागीय स्तर पर इसका पता लगाया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एंबुलेंस रात में सड़क पर दौड़ रही है। पीछे 3 लोग बैठे हैं। 2 पुलिस कर्मी हैं और एक लाल टी-शर्ट पहने व्यक्ति नजर आ रहा है। एक कर्मी गिलास में डालकर शराब पी रहा है, दूसरा उसे खाने को कुछ दे रहा है। पीछे आ रहे लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है।
Policemen-Spilled-Jam-In-The-Ambulance-The-Vehicle-Of-Central-Jail-One-Worker-Is-Drinking-Alcohol-The-Other-Is-Giving-Food-Departmental-Inquiry-Started