लुधियाना। जनकपुरी में मनी एक्सचेंजर से लूट मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 550 रुपए में खरीदी खिलौना पिस्तौल से लूट की थी। आरोपियों के पास से एक खिलौना पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, एक दातर व 4500 रुपए की नकदी बरामद हुई है। उनकी पहचान कमल कुमार उर्फ लंबू, राहुल सिंह उर्फ गोबी और हरदीप सिंह उर्फ मूसा के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि दुकानदार की और से उससे दो लाख रुपए की नकदी लुटी गई है। लेकिन लुटेरों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 11 हजार रुपए की नकदी लुटी थी। जेसीपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि पुलिस हर वारदात को प्रमुख्ता व पहल के आधार पर ट्रैस करती है। लेकिन लोगों ने अपील है कि वह भी जो वारदात हुई है, उसकी सच्चाई बताए। ताकि पुलिस को ट्रेसिंग करने में दिक्कत न आए। आरोपी हरदीप उर्फ मूसा गिरोह का सरगना है। उस पर पहले भी आठ मामले दर्ज है। जबकि राहुल पर एक मामला दर्ज है।
3-Arrested-For-Robbing-Money-Exchanger-With-Toy-Pistol-Owner-Said-Looted-2-Lakhs-Miscreant-Said-11-Thousand-Was-Cash