September 25, 2026 03:28:17
नवविवाहिता ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड, शरीर पर मिले चोट के निशान

नवविवाहिता ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड, शरीर पर मिले चोट के निशान

Jul23,2023 | Enews Team | Raikot

लुधियाना। रायकोट के मोहल्ला गुरु नानकपुरा में एक नवविवाहिता ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान है। जिसके चलते महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर उसे मारकर लटकाने के आरोप लगाए हैं। मायके वालों का कहना है कि ससुराली उसे दहेज के लिए तंग करते थे। मायके परिवार के सदस्यों ने बेटी के ससुरालियों के घर तोड़-फोड़ भी की। मृतक महिला की पहचान सुखदीप कौर के रूप में हुई है। सुखदीप के भाई करनवीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी 4 दिसंबर 2022 को हरपाल सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराली सुखदीप को दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। करनवीर के अनुसार, ससुराली उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह 7 बजे के करीब सुखदीप ने उन्हें फोन करके बताया कि ससुराली उसे बार-बार परेशान कर रहे हैं। इसके कुछ समय बाद सुखदीप के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। वह जल्द रायकोट पहुंचें। करनवीर ने बताया कि जब वह रायकोट पहुंचे तो देखा कि सुखदीप के शरीर पर मारपीट के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने करनवीर के बयान दर्ज किए। थाना सिटी रायकोट के SHO दलविंदर सिंह बताया कि मृतक लड़की की रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Newly-Married-Woman-Committed-Suicide-By-Hanging-Herself-Injury-Marks-Found-On-Her-Body

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं