September 25, 2026 03:29:44
नकली दवाइयां व बीज बेचने वाली दो कंपनियों में रेड, खेतीबाड़ी विभाग व पुलिस ने पकड़ा करोडों का जाली माल

नकली दवाइयां व बीज बेचने वाली दो कंपनियों में रेड, खेतीबाड़ी विभाग व पुलिस ने पकड़ा करोडों का जाली माल, इंजीन ऑर्गेनिक और बायोस्टेग के हैं गोदाम

Jul23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खेतीबाड़ी विभाग और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए जाली दवाइयां व बीज बेचने वाली दो कंपनियों के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम में रेड की। जहां पर करोड़ों की नकली दवाइयां और बीज स्टोर करके रखे, बरामद किए। पुलिस ने कंपनी के मुलाजिमों को हिरासत में ले लिया है। जबकि पुलिस द्वारा मालिकों पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। जानकारी के अनुसार खेतीबाड़ी अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने कहा कि दो कंपनियों इंजीन ऑर्गेनिक और बायोस्टेग ने एक जगह इकट्‌ठा गोदाम लिया था। दो कंपनियां इकट्‌ठा गोदाम नहीं ले सकती। विभाग ने अमृतसर में कुछ अवैध दवाइयां पकड़ी थी। जहां से उन्हें लुधियाना में भी जाली माल पहुंचने का पता चला। जिसके बाद सुराग लगा कि कंपनी के गोदाम चंडीगढ़ रोड पर हैं। जहां रेड की। लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर जांच करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में रेड की गई। जहां करोड़ों की नकली दवाइयां व बीज मिले।  मौके पर कंपनी के सेल के बिल व अन्य रसीदें मिली हैं। पता किया जाएगा कि किन दुकानों पर ये नकली दवाइयां बेचने के लिए भेजी गई हैं। उसकी जांच की जा रही है।

Raid-Agriculture-Department-And-Police-Caught-Fake-Goods-Worth-Crores-In-Two-Companies-Selling-Spurious-Medicines-And-Seeds-Warehouses-Of-Engine-Organic-And-Biostag

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं