September 25, 2026 03:28:27
लाडोवाल टोल प्लाजा के Ca से दिनदिहाड़े 23.30 लाख की लूट, लुटेरों ने गाड़ी आगे लगा रास्ते में घेर की वा

लाडोवाल टोल प्लाजा के Ca से दिनदिहाड़े 23.30 लाख की लूट, लुटेरों ने गाड़ी आगे लगा रास्ते में घेर की वारदात

Jul24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे लाडोवाल टोल प्लाजा के सीए की कार के आगे कुछ हथियारबंद लुटेरों ने दो गाड़ियां लगाकर सरेआम रास्ते में घेरकर 23.30 लाख रुपए कैश लूट लिए। लुटेरे ने जब गाड़ी रोकी तो ड्राइवर ने गाड़ी अंदर से लॉक की। लेकिन लुटेरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और कैश लुटकर ले गए। मामले की सूचना मिलने पर थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। सीए की पहचान सुधाकर के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार सीए रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर के साथ पीएनबी बैंक में कैश जमा करवाने जा रहा था। सुधाकर पैसे लेकर अपने ड्राइवर के साथ निकले तो लुटेरे अपनी दो गाड़ियों में उसका पीछा करने लगे। आगे जाकर उन्होंने घेरकर वारदात कर दी। सीसीटीवी कैमरे में दिखे बदमाश पुलिस ने टोल से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जिसमें बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। टोल के मैनेजर अनूप ने बताया कि सीए सुधाकर के साथ उनका ड्राइवर भी मौजूद था। अकसर एक या दो दिन बाद कैश जमा करवाने जाते रहते है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि लुटेरों द्वारा पहले से रैकी की हुई थी। जिसके चलते उन्हें कैश जमा कराने का पता था।

23-30-Lakh-Looted-In-Broad-Daylight-From-The-Ca-Of-Ladowal-Toll-Plaza-The-Robbers-Surrounded-The-Vehicle-On-The-Way

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं