September 25, 2026 02:41:10
कार में बैठे 4 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की हालत गंभीर, गैंगवार की आशंका

कार में बैठे 4 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की हालत गंभीर, गैंगवार की आशंका

Jul24,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना की अमलोह रोड पर सब्जी मंडी के पीछे आधी रात को गैंगवार हुई। यहां कार में बैठे 4 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया। पूरी कार तोड़ दी गई। हमले में तीन युवक घायल हुए जबकि एक मौके से भाग निकला था। तीनों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें खन्ना सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हमले की वजह दो ग्रुपों में पुरानी रंजिश बताया गया है। जानकारी अनुसार गांव इकोलाही का आशु लांसर कार में अपने दोस्त सन्नी के पास गया था। वहां पर साजन और एक अन्य युवक भी थे। चारों कार में तेल डलवाने जाने लगे थे कि इसी बीच बाइक सवार दो हमलावर आ गए। जिन्होंने आते ही फायरिंग कर दी। आशु और साजन को गोलियां लगीं। जबकि सन्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। गाड़ी को तोड़कर हमलावर वहां से भाग निकले। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। गैंगों की आपसी पुरानी रंजिश साजन ने कुछ युवकों के नाम लिए हैं। जिनके साथ उनकी पुरानी रंजिश है। बताया जा रहा है कि हमलावर और घायलों के अलग अलग ग्रुप हैं। इनकी पहले भी कई बार लड़ाई हुई है और केस भी चलते हैं। कुछ दिनों पहले भी हमलावरों द्वारा आशु के एक साथी पर तेजधार हथियारों से हमला करने की खबर है। डीएसपी करनैल सिंह ने कहा कि मामला गुटबंदी का है। पुरानी रंजिश है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद बनती कार्रवाई करेंगे।

Indiscriminate-Firing-On-4-Youths-Sitting-In-The-Car-Condition-Of-2-Critical-Fear-Of-Gang-War

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं