लुधियाना। डाबा रोड पर एक युवक ने शकी हालातों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय युवक के परिवार वाले गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गए हुए थे। युवक की लाश के पास से एक सुसाइ़ड नोट भी मिला है। जिसमें उसने प्रेमिका का नाम लिखा है। युवक की पहचान डाबा रोड के अनमोल प्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अनमोल के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि वह रविवार को गुरुद्वारा आलमगीर साहिब गए हुए थे। घर वापस आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने किसी बच्चे को घर के अंदर पड़ोसियों के घर से दाखिल करवाया तो पता चला कि कमरे में बेटे अनमोल प्रीत ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। अनमोल आईटीआई डीजल मैकेनिक का काम करता था। रणजीत सिंह मुताबिक शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवती व रिश्तेदारों पर लगाए आरोप पिता रणजीत मुताबिक उनके पड़ोस में ही एक युवती से उनके बेटे की दोस्ती थी। इसलिए उस युवती और उसके रिश्तेदारों के दबाव में आकर उनके बेटे ने मौत को गले लगाया है। लेकिन अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेरे कारण माता पिता आप बहुत परेशान थे अनमोल ने सुसाइड़ नोट में लिखा कि मेरी प्यारी मां मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आज तक बस इस प्यार को जता नहीं पाया। मैंने आपको बहुत दुख दिए हैं। मेरे कारण पापा की इज्जत गई। आप मेरे से बहुत परेशान थे। मैं कभी आपका लायक बेटा नहीं बन पाया। मुझे माफ कर दो। मैंने आपके सपने तोड़े हैं। मैंने इस दुनिया में रहकर कुछ नहीं करना। मैं जा रहा हूं। I LOVE YOU मम्मी-पापा। प्लीज मेरी छोटी बहन सहज को आप डॉक्टर बनाएं, जिसके बाद आप भुल जाएं की आपको कोई बेटा है। रही बात लड़की (प्रेमिका) की। उसे मैं बहुत प्यार करता था। कल मेरा सब कुछ खो गया। सभी गिफ्ट मम्मी-पापा सिमरन के वापस कर दें। यदि मेरे से कोई अच्छा लड़का उसे मिल जाए तो उसका जूता और मेरा सिर होगा। उससे मेरा कोई गुस्सा नहीं है। तुम कहती थी कि हम जितना मर्जी लड़ाई कर लें, लेकिन एक-दूसरे को छोड़ेंगे नहीं। पर कोई बात नहीं जैसे तुम्हारा दिल करता करो। मैं किसी काम का नहीं। पुत जी आपके जन्मदिवस का गिफ्ट में लेकर आया हूं, वह मम्मी-पापा से ले लेना। किसी ने रोना नहीं है। मैंने सभी से हमेशा प्यार किया है।
The-Young-Man-Committed-Suicide-In-Suspicious-Circumstances-Wrote-The-Name-Of-The-Girlfriend-In-The-Suicide-Note-Wrote-About-Returning-The-Girls-Gift-To-The-Family