लुधियाना। जगराओं की पुलिस ने दो इंटरनेशनल ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस को 3 किलो हेरोइन बरामद हुई है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 15 करोड़ से अधिक है। जानकारी के मुताबिक नाकाबंदी कर पुलिस संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक पर सवार दो युवकों को चेकिंग करवाने के लिए रोका। युवकों ने हाथों में बैग पकड़ रखा था। इस बैग पर उर्दू भाषा लिखी हुई थी। इससे अधिकारियों को शक पड़ा कि ये बैग बॉर्डर पार एरिया पाकिस्तान का हो सकता है। चेकिंग की तो बैग से हेरोइन मिली। दोनों नशा तस्कर प्रति 1 ग्राम पर 300 रुपए मुनाफा रख कर हेरोइन की सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान सुरिंदर शिंदा और नायब सिंह के रूप में हुई है। ड्रोन के जरिए मंगवाई हेरोइन IG कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी शिंदा और नायब ने कबूल किया कि उन्होंने हेरोइन ड्रोन के जरिए मंगवाई है। तस्करों ने लुधियाना, जगराओं और सिधवां बेट के एरिया में ये बेचनी थी। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट अधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि रैकेट का पर्दाफाश हो सके। नायब सिंह के खिलाफ एक औ
2-Smugglers-Including-Heroin-Worth-18-Crores-Arrested-In-Ludhiana-Intoxication-Came-From-Pakistan-Through-Drone-Urdu-Language-Was-Written-On-The-Bag