September 25, 2026 03:32:26
Up के Gst अधिकारियों ने पंजाब के ड्राइवर का किया मर्डर, कबाड़ लेने गया तो पीटकर तीन ट्रक केबिन में ब

Up के Gst अधिकारियों ने पंजाब के ड्राइवर का किया मर्डर, कबाड़ लेने गया तो पीटकर तीन ट्रक केबिन में बंद रखा, मिली लाश

Jul25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। उत्तर प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। GST विभाग के अधिकारियों ने पंजाब के एक ट्रक चालक को मारपीट कर उसी के केबिन में बंद कर दिया। चालक को केबिन में तीन दिन बंद करके रखा। वह अपनी रिहाई के लिए मिन्नतें करता रहा, लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी। बलबीर ने अधिकारियों को यहां तक भी बताया कि लुधियाना में घर पर उसके बेटे की मौत हो गई है। लेकिन इस पर भी GST अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। बेटे की मौत की खबर मिलने के बावजूद उसके संस्कार में शामिल न होने के गम और अधिकारियों ने जो उसे शारीरिक तशद्दत दी थी उसकी ताव न सहते हुए उसने केबिन में ही दम तोड़ दिया। तीसरे दिन जब अधिकारियों ने केबिन खोला तो सीट पर लाश मिली। मृतक की पहचान बलबीर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। GST अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
चालक की मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर में GST विभाग में तैनात दो जॉइंट कमिश्नरों अमित मोहन और पारस नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। GST विभाग कानपुर के कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों जॉइंट कमिश्नरों के अलावा इस सारे कृत्य में शामिल अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अभी तक दोनों जॉइंट कमिश्नरों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अभी दोनों अंडरग्राउंड हो गए हैं और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला बलबीर सिंह के बेटे गोबिंद सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बलबीर के बेटे ने कहा एक बार बंदी बनाने की फोन आया दूसरी बार निधन का
मृतक ट्रक ड्राइवर बलबीर सिंह के बेटे गोबिंद सिंह ने कहा कि उसके पिता कानपुर में ट्रक का कबाड़ लेने के लिए गए थे। वह अपनी गाड़ी में कबाड़ लेकर आ रहे थे तो रास्ते में GST के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उन्हें भी उनके पिता ने इसके बारे में सूचित किया था। लेकिन इसी दौरान घर पर उसके छोटे भाई की डेथ हो गई। उसने इस बारे भी फोन करके अपने पिता को बताया था। लेकिन वह अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके।

Up-Gst-Officials-Killed-A-Driver-From-Punjab-Went-To-Pick-Up-Junk-Beat-Him-Up-And-Kept-Him-Locked-In-Three-Truck-Cabins-Found-Dead



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं