लुधियाना। ग्यासपुरा इलाके में एक बार फिर गैस लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया। आज सुबह एक राहगीर महिला सूआ रोड पर उसी जगह पर चक्कर खाकर गिरी, जिस जगह 30 अप्रैल को गैस रिसाव हुआ। महिला के गिरने के बाद लोगों में गैस लीक होने का डर फैल गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना को संपर्क किया। विधायक छीना के मुताबिक, गैस रिसाव होने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाका पुलिस और सिविल अस्पताल को जरूर अलर्ट कर दिया था। जिला पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके को अभी सील किया हुआ है। फिलहाल नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गटर वगैराह खोल कर सीवरेज लाइन चैक कर रही है।
Gas-Leaked-Again-In-Giaspura-Area-Pregnant-Woman-Fainted-Force-Deployed