लुधियाना। सिविल अस्पताल लुधियाना के जच्चा बच्चा विभाग की बिल्डिंग से चोर आठ एसी चोरी करके ले गए। लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना मिलने पर ज्वाइंट सीपी सौम्या मिश्रा, एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां, एसएचओ थाना डिवीजन नंबर दो व चौकी सिविल अस्पताल इंचार्ज एएसआई राजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कई दिनों से जच्चा-बच्चा अस्पताल में निर्माण का कार्य चल रहा है। शक जताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने चोरी से पहले अस्पताल में रेकी की है। जिसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने इस चोरी के बारे कोई जानकारी न देते हुए इसे रूटीन चेकिंग बताया। रदात के समय जो सुरक्षा कर्मचारी तैनात था उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा उन्हें एसी कंप्रेशर चोरी होने की शिकायत दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है। अभी सुराग नहीं लग सका है।
8-Ac-Stolen-From-Mother-Child-Department-Of-Ludhiana-Civil-Hospital-Police-Is-Checking-Cameras