लुधियाना। दिल्ली से परिवार से नाराज होकर दो युवकों संग एक लड़की लुधियाना आ गई। जहां सुभानी बिल्डिंग रोड पर एक होटल में कमरा लेकर दोनों युवकों व अन्य लोगों ने लड़की की सहायता करने की बात कह छह दिन तक गैंगरेप किया। बदमाशों ने रेप करने के बाद उसकी वीडियो भी बनाई। जिसके बाद उसे मां की तबीयत खराब होने का पता चला तो लड़की वापिस दिल्ली पहुंची। जहां परिवार को सारी बात बताई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने होटल के कैमरे चैक कर युवकों की पहचान की। जिसके बाद गौरव, मनीष व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता किसी बात को लेकर परिवार के साथ झगड़ा करके अपने दोस्त के साथ 9 जुलाई को ट्रेन से लुधियाना आ गई। 11 जुलाई को आरोपियों ने उसे रहने के लिए कमरा देने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह उन दोनों की मदद कर देंगे। आरोपी किशोरी और उसके दोस्त को सुभानी बिल्डिंग स्थित एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने लगातार 6 दिन बारी-बारी से लड़की को हवस का शिकार बनाया।
A-Girl-Was-Gangraped-In-A-Hotel-In-Subhani-Building-Angry-With-Her-Family-Members-The-Girl-Who-Came-From-Delhi-To-Ludhiana-Was-Victimized-By-The-Youth