September 25, 2026 02:45:50
Sfj के आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने Mp को दी धमकी, डबवाली में 'हरियाणा बनेगा खालिस्तान' के नारे लिखवाए

Sfj के आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने Mp को दी धमकी, डबवाली में 'हरियाणा बनेगा खालिस्तान' के नारे लिखवाए

Jul31,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हरियाणा के मंडी डबवाली में SDM ऑफिस के बाहर खालिस्तानी झंडा लहरा दिया है। पन्नू ने एक वीडियो भी बना कर वायरल किया है, जिसमें उसने 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज को मारने की धमकी दी है। पन्नू ने SDM ऑफिस मंडी डबवाली में खालिस्तानी झंडा लगाने के अलावा वहां हरियाणा बनेगा खालिस्तान के नारे भी लिखे हैं। पन्नू ने अपनी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को राजनीतिक मौत देने की धमकी भी दे डाली है। पन्नू पहले भी अपनी वीडियो जारी करके इस धमकी को बार-बार दोहराता आ रहा है, लेकिन इस बाद पन्नू ने 15 अगस्त भारत के स्वतंत्रता दिवस तारीख भी बता दी है।
CM और गृहमंत्री विज को मारने की धमकी
पन्नू ने इस वीडियो में मुख्यमंत्री खट्‌टर और गृहमंत्री विज का नाम भी अलग से लिया है। उसने अपनी इस वीडियो में इन्हें मारने की धमकी दी है। वहीं हरियाणा भी खालिस्तान का हिस्सा बनेगा, यह पन्नू की तरफ से पहली बार बोला गया है।
3 दिन पहले भी वीडियो की थी जारी
3 दिन पहले भी आतंकी पन्नू ने अपनी एक वीडियो जारी की थी, जिसमें पन्नू ने 15 अगस्त को दिल्ली के लोगों को लाल किला न जाने की हिदायत की थी। तब भी पन्नू ने प्रधानमंत्री मोदी, शाह और जयशंकर का नाम लेते हुए उनकी राजनीतिक हत्या करने की धमकी दी थी।

Sfj-Terrorist-Gurpatwant-Pannu-Threatens-Mp-Gets-Haryana-Banega-Khalistan-Slogans-Written-In-Dabwali

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं