अमृतसर। अमृतसर जिले में गैंगस्टर राणा कंडोवालिया के भाई जसकीरत सिंह लाला को कुछ लोगों ने गन पॉइंट पर मुरादपुरा से किडनैप कर लिया। लाला ने गाड़ी में बैठते समय अपने भाई शेरा को कॉल लगा कर फोन होल्ड पर रख दिया। शेरा फोन पर पूरी बातचीत सुनता हुआ बदमाशों का पीछा करता हुआ लोकेशन पर पहुंच गया। गाड़ी की खिड़की से दिखाया हथियार बदमाशों ने शेरा को कार की खिड़की से पिस्टल दिखाई और लाला को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। गुस्साए शेरा ने किडनैपरों की गाड़ी भी तोड़ी। इस घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है। जानकारी देते हुए जसकीरत सिंह लाला ने बताया कि वह बल खुर्द गांव के रहने वाले हैं। जग्गू भगवानपुरिया ने पुरानी रंजिश के कारण अपने गुर्गें मुझे मारने के लिए भेजे हैं। जग्गू ने मरवाया भाई कंडोवालिया को भी लाला के मुताबिक, पहले उसके भाई राणा कंडोवालिया को भी जग्गू ने मरवाया है। अब वह उसे भी मारना चाहता है। करेटा गाड़ी में आए लोगों ने उसे इशारा करके अपने पास बुलाया।वह उनकी बात सुनने के लिए गया था कि उन लोगों ने उसकी कमर के साथ पिस्टल लगा दी। उसे कहने लगे कि गाड़ी में बैठ जाओ। लाला ने तुरंत अपने भाई शमशेर सिंह शेरा को फोन लगाया।
Gangster-Rana-Kandowalias-Brother-Kidnapped-Bhagwanpurias-Henchmen-Took-Him-At-Gunpoint-And-Made-Him-Sit-In-The-Car-Brother-Reached-The-Spot-And-Broke-The-Car