September 24, 2026 22:34:28
युवक ने शकी हालातों में फंदा लगा किया सुसाइड, पत्नी-बच्चे को लेने गया था मायके, परिजन बोले- सास के ब

युवक ने शकी हालातों में फंदा लगा किया सुसाइड, पत्नी-बच्चे को लेने गया था मायके, परिजन बोले- सास के बेइज्जत करने पर उठाया कदम

Aug2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गांव कंडियाना कलां में एक युवक ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया है। युवक के परिजनों मुताबिक वह अपनी पत्नी और बच्चे को मायके से वापस लेने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी और सास की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बेइज्जती महसूस करने के बाद युवक ने घर आकर कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई विजय की शादी प्रिया नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसे तंग परेशान करने लगी। 19 जुलाई को प्रिया बच्चे सहित अपने भाई का जन्मदिन मनाने के लिए अपने मायके गांव रावलपिंडी फगवाड़ा चली गई थी। कुछ दिनों बाद विजय उसे मायके से वापस लेने गया तो प्रिया की मां सुखविंदर कौर और खुद प्रिया ने विजय की काफी बेइज्जती की। प्रिंया ने घर वापस आने से मना कर दिया। इसी कारण विजय काफी परेशान रहने लगा। काम से वापस आकर विजय ने करीब 7.30 बजे कमरे का दरवाजा बंद करके फंदा लगा लिया। पंखे के साथ लटक रहा था शव विजय का दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद था। जब परिवार के बाकी सदस्य दरवाजा तोड़ अंदर घुसे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। विजय का शव पंखे के साथ लटक रहा था। थाना मेहरबान की पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। थाना मेहरबान की पुलिस ने पत्नी प्रिया, सास सुखविंदर कौर और 4 सालियों पर मामला दर्ज किया है।

The-Young-Man-Committed-Suicide-In-Suspicious-Circumstances-Went-To-His-Maternal-Home-To-Pick-Up-His-Wife-And-Child-The-Family-Said-Took-Action-For-Insulting-The-Mother-In-Law



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं