लुधियाना। प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी अर्शदीप सिंह डल्ला के करीबी गैंगस्टर मनप्रीत पीता को भारत लाया गया है। पीता को फिलीपींस से NIA ने गिरफ्तार किया। हालांकि मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पीता के भाई मनदीप को भी डिपोर्ट किया गया है। केन्द्र सरकार लगातार विदेश में बैठे गैंगस्टरों और आतंकियों को भारत लाने के प्रयास में जुटी है। खालिस्तान समर्थक मनप्रीत सिंह पीता फिलीपींस में रह रहा था, जबकि अर्शदीप सिंह डल्ला इस समय कनाडा में है। NIA की मोहाली स्थित स्पेशल कोर्ट ने कुछ समय पहले ही पादरी के कत्ल के आरोप में अर्शदीप डल्ला को PO करार दिया था। NIA को इनपुट मिली थी कि KTF की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए डल्ला और पीता भारत में लगातार नए कैडर भर्ती कर रहे हैं। वे KFT के स्वयंभू प्रमुख हरजीत निज्जर के इशारे पर काम करते रहे हैं। KTF, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन, खालिस्तान टाइगर फोर्स आदि देशभर में आतंक को बढ़ावा देने में लगे हैं। लुधियाना के व्यापारियों को करता था कॉल लुधियाना में जगराओं के व्यापारियों को रंगदारी के धमकी भरे कॉल आतंकी अर्शदीप सिंह डल्ला द्वारा किए जा रहे हैं। उनके पास फिलीपींस नंबर से कॉल आ रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि फिलीपींस में अर्शदीप डल्ला का साथी मनप्रीत रहता है। मनप्रीत गांव बारदेके में परमजीत हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। मनप्रीत सिंह फिलीपींस में बैठकर अर्शदीप सिंह डल्ला की ओर से कॉल कर रहा था। साथ ही वह रंगदारी मांगने के समय अर्शदीप डल्ला को कॉल अटैच कर देता है। जगराओं के फर्नीचर व्यापारी को 12 जनवरी को अर्शदीप डल्ला ने कॉल कर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा दी थी।
Gangster-Pita-Arrested-In-Philippines-Wanted-In-Extortion-And-Murder-Case-In-Ludhiana-Security-Agencies-Brought-To-India-Brother-Mandeep-Also-Deported