लुधियाना। जगराओं में नारकोटिक सैल के एएसआई समेत तीन लोगों पर एक महिला ने रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगाए और ऑडियो जारी की। जिसके चलते थाना जगराओं सिटी पुलिस ने एएसआई पहाड़ा सिंह, प्राइवेट ड्राइवर दीपा व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उसकी रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हुई थी, जिसके आधार पर उसे भ्रष्टाचार के केस में नामजद किया गया है। आरोपी ASI के अलावा अब उसके साथ के बाकी पुलिस कर्मचारी भी सीनियर अधिकारियों की रडार पर आ चुके हैं।
15 हजार लिए नकद ले चुका एएसआई
एएसआई रिकॉर्डिंग में महिला से यह कह रहा है कि अगर वह उसे रिश्वत के रूप में 50 हजार रुपए देती है तो कोई भी उसे या उसके पति को गिरफ्तार नहीं करेगा और वे पुलिस विभाग की ओर से बिना किसी बाधा के इलाके में ड्रग्स (चिट्टा) बेच सकते हैं।
आरोपी ASI पर पहले भी 2 मामले दर्ज
आरोपी ASI पहाड़ा सिंह को ऑडियो वायरल होने से एक दिन पहले ही शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) थाने में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ धमकी देने और रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। ASI पर पहले से ही मोगा और बाघापुराना में NDPS और एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने के लिए 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। महिला इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि ASI ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उसे 50 हजार रुपए नहीं दिए तो वह उसे 1 हजार से अधिक नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में फंसा देगा। वह जमानत भी नहीं ले पाएगी।
Fir-On-Asi-For-Demanding-Bribe-From-A-Woman-Woman-Made-Allegations-Of-Demanding-50-Thousand-By-Going-Live-Asi-Said-Give-Money-Win-Chitta