September 25, 2026 03:30:18
लुधियना के डॉक्टर भुपिंदर सिंह पर ठगी का पर्चा दर्ज, सरकारी डॉक्टर रहे माता पिता की मौत के बाद भी ले

लुधियना के डॉक्टर भुपिंदर सिंह पर ठगी का पर्चा दर्ज, सरकारी डॉक्टर रहे माता पिता की मौत के बाद भी लेता रहा पेंशन

Aug12,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के एक नामी डॉक्टर पर अपने सरकारी विभाग से रिटायर्ड डॉक्चर माता पिता की मौत के बाद भी उनकी पेंशन लेने के आरोप में पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर की और से माता पिता की मौत के बाद छह लाख रुपए पेंशन ली। थाना सदर की पुलिस ने जगराओं के सुरजीत सिंह की शिकायत पर फरीदकोट के डॉ. भुपिंदर पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भूपिंदरपाल सिंह सेहत विभाग को चपत लगा रहे हैं। उनके माता-पिता सरकारी डॉक्टर थे। उनकी मां रणजीत कौर मेडिकल कॉलेज फरीदकोट से रिटायर हुई थीं। उनकी 27 फरवरी 2019 को मौत हो गई थी। इसके बाद फैमिली पेंशन उनके पति डॉ हरजीत सिंह के एसबीआई बैंक खाते में आने लगी। 20 मई 2021 को पिता डॉ. हरजीत सिंह की भी मौत हो गई। माता-पिता की मौत के बाद भूपिंदरपाल सिंह ने उनकी मौत की सूचना खजाना और सेहत विभाग को नहीं दी। भूपिंदरपाल ने माता-पिता दोनों की पेंशन नवंबर 2021 तक निकलवाई। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि आरोपी ने सेहत विभाग को 6 लाख रुपए की चपत लगाई है।

Fraud-Case-Filed-Against-Dr-Bhupinder-Singh-Of-Ludhiana-Government-Doctor-Continued-To-Take-Pension-Even-After-The-Death-Of-His-Parents

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं