September 25, 2026 03:26:26
पूर्व मंत्री का करीबी पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला की 4 संपत्ति जब्त, टेंडर घोटाले में विजिले

पूर्व मंत्री का करीबी पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला की 4 संपत्ति जब्त, टेंडर घोटाले में विजिलेंस का एक्शन

Aug13,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ने प्रदेश फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला की लुधियाना स्थित 4 संपत्ति जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई लुधियाना कोर्ट के स्पेशल जज डॉ अजीत अत्री के 8 अगस्त 2023 को जारी अंतरिम अटैचमेंट ऑर्डर के तहत की गई है। गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, उसके करीबी राकेश कुमार सिंगला और अन्य के खिलाफ साल 2020-21 के लिए विभिन्न ठेकेदारों को लेबर ढुलाई के टेंडर की गैरकानूनी अलॉटमेंट के संबंध में थाना विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज में 16 अगस्त 2022 को IPC व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
रेड कॉर्नर नोटिस हो चुका जारी
राकेश सिंगला को 3 दिसंबर 2022 को भगोड़ा करार देते हुए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार सिंगला ने विभाग में अपनी तैनाती और खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग की केंद्रीय कमेटी के चेयरमैन के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई संपत्ति खरीदी थीं।

सिंगला के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी
विजिलेंस जांच में पता लगा कि राकेश कुमार सिंगला ने आबादी गुरु अमरदास नगर, लुधियाना में एक प्लाट (298/66 वर्ग गज), भाई रणधीर सिंह नगर लुधियाना में 150-150 वर्ग गज के 2 प्लाट, राजगुरू नगर लुधियाना में एक मकान नंबर-164-ए (क्षेत्र 300 वर्ग गज) और एक फ्लैट (क्षेत्र 193.60 वर्ग गज) नंबर-304, कैटेगरी-ए दूसरी मंजिल, आरसीएम पंजाब, सहकारी सभा गजटेड अफसर, सेक्टर-48-ए चंडीगढ़ में पांच संपत्ति खरीदी थी। राकेश सिंगला ने सभी संपत्ति 1 अप्रैल 2011 से 31 जुलाई 2022 के दौरान पत्नी रचना सिंगला के नाम पर खरीदी थी।
अप्रैल महीने में किया था पर्चा दर्ज
विजिलेंस द्वारा उक्त लुधियाना स्थित 4 संपत्ति जब्त की गई हैं। इस पर राकेश सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ 19 अप्रैल 2023 को लुधियाना विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति बनाने पर IPC व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत एक अन्य केस दर्ज किया गया था। लेकिन इस मामले में आरोपी दंपती भगोड़े करार दिए जा चुके हैं।

4-Properties-Of-Former-Deputy-Director-Rakesh-Singla-Close-To-Former-Minister-Seized-Vigilance-Action-In-Tender-Scam



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं