September 25, 2026 03:36:16
पुराने बाजार में होजरी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला

पुराने बाजार में होजरी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला

Aug14,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। संगला वाला शिवाला रोड पर हौजरी के गोदाम में आग लग गई। सोमवार को दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हरजस क्लेक्शन के मालिक दीपक अग्रवाल ने बताया कि उसकी गोदाम के पीछे एक फैक्ट्री बनी है। उसके वर्करों ने उसे बताया कि उसकी गोदाम में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गया। उसने लोगों की मदद से माल को बाहर निकलवाया। कुछ देर में आग बढ़ती चली गई, जिसकी वजह से उसका लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।
जिस जगह गोदाम बना हुआ है उस गली में काफी बिजली की तारें है। जिसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गोदाम तक पहुंचने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। इसके बाद गोदाम के आसपास बनी बिल्डिंगों को खाली कराया गया। जिस समय गोदाम में आग लगी वह बंद था। अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। करीब 6 फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Short-Circuit-Fire-In-Hosiery-Warehouse-Goods-Worth-Lakhs-Burnt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं