लुधियाना। लुधियाना में पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के दफ्तर के बाहर भारतीय किसान यूनियन (सिद्धपुर) ने प्रदर्शन किया। गांव जैनपुर के किसान सुखविंदर सुसाइड केस में काफी संख्या में किसान पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वे बिना रुके दफ्तर के बाहर जाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि कारोबारियों से परेशान होकर किसान सुखविंदर ने आत्महत्या की है। पुलिस मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न कर उनका बचाव कर रही है। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। मरने से पहले सुखविंदर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने राजेश कुमार जैन, उसके पिता देवराज और बेटे अश्विनी जैन पर जमीन कब्जाने और झूठे पर्चे दर्ज करवाने की धमकियों के आरोप लगाए हैं।
भाई बोला- जमीन हड़पना चाहते थे कारोबारी
भाई दिलदार सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनकी 7 किल्ले जमीन थी। कारोबारी जमीन हड़पना चाहते थे। उन्होंने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए थे। साथ ही वे सुखविंदर को झूठे केसों में फंसाने की लगातार धमकी दे रहे थे। 11 अगस्त को सुखविंदर सिंह ने सल्फास निगल ली थी। किसानों ने कहा कि यदि आरोपी कारोबारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह कड़ा संघर्ष करेंगे। आने वाले दिनों में बड़ा इकट्ठ किया जाएगा ताकि आरोपियों पर कार्रवाई करवाई जा सके।
Farmers-Staged-A-Sit-In-Outside-The-Police-Commissioners-Office-Said-That-The-Police-Is-Protecting-The-Businessmen