लुधियाना। लुधियाना में लकड़ी के ठेकेदार ने भाई के साथ मिल अपने ही वर्कर के गले पर चाकू से वार कर दिया। गले पर चाकू के घाव के कारण पीड़ित के गले की हड्डी तक दिखने लगी। घायल अवस्था में वर्कर को उसके साथी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल दलीप सिंह ने बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पिछले दिनों वह गांव चला गया था। उसने 23 दिनों के पैसे ठेकेदार से लेने थे। वह ढंडारी नजदीक ही लकड़ी की कंपनी में काम करता है। मंगलवार को जब दलीप 23 दिनों के करीब 10 हजार रुपए ठेकेदार से लेने गया तो वह उसे 15 दिनों के पैसे दे रहा था। उसने ठेकेदार से हिसाब वाली कॉपी चेक करने के लिए कहा तो वह उससे झगड़ा करने लगा। पीड़ित मुताबिक जब उसने विरोध किया तो ठेकेदार ने अपने भाई की मदद से उसकी दोनों बाजू पकड़ कर गले पर चाकू चला दिया। चाकू लगने के कारण गले पर गहरा घाव भी हो गया। दलीप ने बताया कि वह पुलिस को भी इसकी शिकायत देगा।
Contractor-Stabbed-Workers-Neck-Bone-Came-Out-Attacked-For-Demanding-Money