लुधियाना। जैनपुर गांव में किसान सुखविंदर सिंह द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस द्वारा तीन कारोबारियों पर मामला दर्ज कर कारोबारी राजेश जैन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में होजरी, डाइंग व टैक्सटाइल इंडस्ट्री द्वारा लगातार विरोध जताया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को कारोबारी सैकड़ों की गिनती में पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां पर कमिश्नर ऑफिस बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार व पुलिस खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस धरने की अगुवाई कारोबारी तरुण जैन बावा द्वारा की गई। वहीं इस दौरान विधायक गुरप्रीत गोगी, तरुण जैन बावा व अन्य कारोबारियों द्वारा सीपी से मुलाकात की गई। जिस पर कमिश्नर ने किसान सुखविंदर सिंह की लाश का पोस्टमार्टम करवाने व सुसाइड़ नोट की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी। जिसके बाद उसी के मुताबिक अगली कार्रवाई होगी।
कारोबारियों ने कहा कल से बंद होगी इंडस्ट्रियां
वहीं कारोबारियों का कहना है कि अगर बुधवार रात तक गिरफ्तार किए राजेश जैन को न छोड़ा गया तो कल से पूरे शहर की डाइंग, होजरी व टैक्सटाइल होजरी बंद कर दी जाएगी। जिससे इन फैक्ट्रियों में काम करने वाले लाखों वर्कर सड़कों पर आ जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि वह फैक्ट्रियां बंद कर चाबियां पुलिस कमिश्नर को दे देगें। जिसके बाद वह खुद ही फैक्ट्रियों को संभालेगें। वहीं इस दौरा दूसरे पक्ष के लोग भी सीपी ऑफिस बाहर धरने पर बैठे रहे।
Jainpur-Land-Case-Traders-Protest-Outside-Cp-Office-Hosiery-And-Textile-Industry-Will-Be-Closed-From-Tomorrow-If-Demands-Are-Not-Accepted