रोपड़। रोपड़ जिले में आज सुबह एक दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। आज सुबह भरतगढ़ बस स्टैंड पर कमल स्वीट्स नामक दुकान में आग लग गई थी, जिससे दुकान में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर फटा और जोरदार धमाका हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही मालिक जतिन गौतम (30) पुत्र कमल चंद गौतम निवासी बड़ा गांव, थाना कीरतपुर साहिब मौके पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्होंने शटर ऊपर उठाया, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और उनकी मौत हो गई। उनकी मदद कर रहे उनके नौकर रूपनगर निवासी सज्जन सिंह की भी इलाज के लिए रूपनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
आग लगने के कारण अभी पता नहीं चले
आग इतनी विकराल थी कि मदद करने आया गांव का चौकीदार रोशन लाल भी झुलस गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गाड़ियों ने आग बुझाई। कीरतपुर साहिब पुलिस स्टेशन प्रमुख गुरप्रीत सिंह, पुलिस चौकी भरतगढ़ प्रभारी सरताज सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद संबंधित टीमें दुर्घटना के कारण तलाशेंगी। डॉ. आनंद घई ने 2 मौत होने की पुष्टि की और कहा कि तीसरे व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। मौके के गवाह सरपंच सुखदीप सिंह, मंजीत सिंह ने भी मौके के हालात की जानकारी दी।
Cylinder-Blast-In-Sweet-Shop-Of-Ropar-2-Burnt-Alive-Blast-In-Kamal-Sweets-Shop-Near-Bus-Stand