September 25, 2026 02:48:24
सिद्धू मूसेवाला मर्डर की अयोध्या में कातलों की थी प्रैक्टिस, एक नेता के फार्म हाउस में रुके थे लॉरें

सिद्धू मूसेवाला मर्डर की अयोध्या में कातलों की थी प्रैक्टिस, एक नेता के फार्म हाउस में रुके थे लॉरेंस गैंग के शूटर

Aug18,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस गैंग के शूटर यूपी के अयोध्या में इकट्‌ठे हुए थे। अयोध्या में ये लोग एक नेता के फार्म हाउस में रहे और वहीं पर हथियार चलाने की प्रैक्टिस की। गैंग ने मूसेवाला के मर्डर की पूरी प्लानिंग यूपी के अयोध्या में ही की। अजरबैजान से गिरफ्तार करके वापस इंडिया लाए गए लॉरेंस के भांजे सचिन थापन ने दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की पूछताछ में इसका खुलासा किया। जांच में पुलिस को कुछ फोटो भी मिली हैं, जिनमें सचिन थापन के साथ लॉरेंस के दो प्रमुख शूटर सचिन भिवानी और कपिल पंडित भी नजर आ रहे हैं।
मई 2022 में हुआ था मूसेवाला का मर्डर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में की गई थी। उनकी एसयूवी कार को सड़क पर ओवरटेक करके गोलियां दागी गई थीं। पंजाब सरकार के मुताबिक इस मामले में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए जबकि 5 दूसरे देशों में पनाह लिए हुए हैं। इन्हें भारत लाने की कोशिश चल रही है। इसके लिए पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और दूसरी एजेंसियों के संपर्क में है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी लॉरेंस गैंग का गोल्डी बराड़ है जो कनाडा में बैठा है।

In-The-Ayodhya-Of-Sidhu-Moosewala-Murder-There-Was-Practice-Of-Murders-Shooters-Of-Lawrence-Gang-Stayed-In-A-Leaders-Farm-House

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं