September 25, 2026 03:29:44
फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सिंगला की 4 प्रॉपर्टियों बाहर लगाए नोटिस, विजिलेंस ने की

फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सिंगला की 4 प्रॉपर्टियों बाहर लगाए नोटिस, विजिलेंस ने की थी अटैच

Aug19,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ने प्रदेश फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला की लुधियाना स्थित 4 संपत्ति जब्त कर ली हैं। इन संपत्तियों के बाहर जिला प्रशासन द्वारा अदालत के आदेशों पर पोस्टर लगाए है। जिला प्रशासन द्वारा तहसीलदार की देखरेख में ये कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि विजिलेंस ने राकेश सिंगल की 8 अन्य प्रॉपर्टी को भी खोज लिया है। जल्द इसके बारे में विजिलेंस खुलासा कर सकती है। यह कार्रवाई लुधियाना कोर्ट के स्पेशल जज डॉ अजीत अत्री के 8 अगस्त 2023 को जारी अंतरिम अटैचमेंट ऑर्डर के तहत की गई है। गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, उसके करीबी राकेश कुमार सिंगला और अन्य के खिलाफ साल 2020-21 के लिए विभिन्न ठेकेदारों को लेबर ढुलाई के टेंडर की गैरकानूनी अलॉटमेंट के संबंध में थाना विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज में 16 अगस्त 2022 को IPC व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस हो चुका जारी राकेश सिंगला को 3 दिसंबर 2022 को भगोड़ा करार देते हुए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार सिंगला ने विभाग में अपनी तैनाती और खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग की केंद्रीय कमेटी के चेयरमैन के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई संपत्ति खरीदी थीं।

Notices-Were-Put-Out-On-4-Properties-Of-Singla-Former-Deputy-Director-Of-Food-Supply-Department-Vigilance-Had-Attached



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं