September 25, 2026 02:49:21
गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हथियार सप्लायर गैंग का कनेक्शन, बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा

गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हथियार सप्लायर गैंग का कनेक्शन, बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा गैंगस्टर संपत नेहरा

Aug19,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की खन्ना पुलिस द्वारा बेनकाब किए गए इंटर स्टेट हथियार सप्लाई गैंग के तार लॉरेंस गैंग से जुड़ गए हैं। लॉरेंस के राइट हैंड माने जाते संपत नेहरा उर्फ बलकारी निवासी गांव कालोडी जिला चुरु (राजस्थान) को खन्ना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। संपत को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की खबर है। उसे दोराहा थाना में 4 अगस्त को दर्ज किए आर्म्स एक्ट केस में लाया गया है। एसएसपी अमनीत कौंडल और एसपी डॉक्टर प्रज्ञा जैन की निगरानी में CIA स्टाफ खन्ना में संपत नेहरा से पूछताछ हो रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हथियार सप्लाई में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार बीएससी छात्र वपिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद संपत का नाम इस केस से जुड़ा। संपत नेहरा को लॉरेंस गैंग का मैनेजर भी माना जाता है, क्योंकि संपत जेल में बैठकर लॉरेंस का गैंग मजबूत कर रहा है। बताया जाता है अब तक 600 के करीब शार्प शूटर गैंग से जोड़े हैं। संपत ही सोशल मीडिया पर युवाओं को लालच देकर लॉरेंस गैंग से जोड़ रहा है।
सलमान खान को मारने की थी योजना
यह वो ही संपत नेहरा है जिसे लॉरेंस ने सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी दी थी। संपत सलमान की रेकी करते उसके पास भी पहुंच गया था, लेकिन संपत के पास जो पिस्टल था उसकी रेंज ज्यादा नहीं थी। इस लिए उसने निशाना नहीं लगाया था। इसके बाद वह हैदराबाद में पकड़ा गया था। संपत नेहरा मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उसके पिता चंडीगढ़ पुलिस में ASI थे। इसलिए उसका परिवार चंडीगढ़ रहता था। पीयू में पढ़ाई के दौरान लॉरेंस से दोस्ती हुई और गैंगस्टर बन गया। संपत नेशनल प्लेयर था। उसे कई पुरस्कार भी मिले हैं।
यह है मामला
खन्ना पुलिस ने 4 अगस्त को दोराहा में पंजाब के 4 युवकों को एक अवैध हथियार समेत काबू किया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश से हथियार सप्लाई करने वाले वपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर 3 अवैध हथियार बरामद किए गए थे। अब संपत नेहरा का नाम सामने आने से इसके तार लॉरेंस से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

Connection-Of-Arms-Supplier-Gang-Related-To-Gangster-Lawrence-Gangster-Sampat-Nehra-Will-Be-Taken-On-Production-Warrant-From-Bathinda-Jail



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं