September 25, 2026 02:45:38
लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित 10 जुआरी गिरफ्तार

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित 10 जुआरी गिरफ्तार

Aug21,2023 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना। लुधियाना की मोती नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरके रोड पर येलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में रेड कर लाखों रुपए का जुआ पकड़ा। इस छापामारी में होटल मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 5.50 लाख रुपए और ताश की गड्‌डी बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए जुआरियों में ये है शामिल पकड़े गए आरोपियों की पहचान होटल मालिक मोहित धीर के अलावा जुआ खेलने वाले गुरविंदर सिंह निवासी सरगोधा कॉलोनी, पंकज चोपड़ा निवासी राजा एन्क्लेव पक्खोवाल रोड, कुलदीप सिंह निवासी सरगोधा कॉलोनी, गुरदीप सिंह निवासी मॉडल हाउस, मनजीत सिंह निवासी न्यू शिमलापुरी, गुरबख्शीश सिंह निवासी मॉडल ग्राम, परमजीत सिंह निवासी चंडीगढ़ रोड, संयम अग्रवाल निवासी दुर्गा पुरी, दिनेश गुप्ता निवासी जमालपुर के तौर पर हुई। ASI अमरीक सिंह के अनुसार वह गश्त के दौरान टी पॉइंट ट्रांसपोर्ट नगर में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर होटल के कमरा नंबर 206 में रेड की गई।

Raid-In-Room-Number-206-Of-Yellow-Chilli-Hotel-Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं