September 25, 2026 02:47:23
विधायक गुरप्रीत गोगी के घर बाहर किसानों ने पुतला फूंक किया प्रदर्शन, आरोपी कारोबारियों का साथ देने क

विधायक गुरप्रीत गोगी के घर बाहर किसानों ने पुतला फूंक किया प्रदर्शन, आरोपी कारोबारियों का साथ देने का आरोप

Aug21,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव जैनपुर में किसान सुखविंदर सिंह सुसाइड केस पुलिस व नेताओं के गले की हड्डी बना हुआ है। इस केस में एक तरफ किसान सुसाइड के लिए जिम्मेदार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, दूसरी तरफ व्यापारी वर्ग अपने साथियों का समर्थन करते हुए पुलिस पर दबाव बना रहा है। दोनों पक्षों के आमने सामने होने से पुलिस की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्योंकि, किसान जत्थेबंदियों ने 11 अगस्त को सुसाइड करने वाले किसान सुखविंदर सिंह का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया। इंसाफ की मांग को लेकर लगातार पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को किसानों ने घुमार मंडी स्थित विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया।

एक आरोपी को गिरफ्तार कर की खानापूर्ति
विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका। विधायक पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि सुखविंदर सिंह के सुसाइड नोट में 3 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार नहीं किया। केवल राजेश जैन को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की गई। जब तक असली आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे वे सुखविंदर का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Farmers-Demonstrated-Outside-The-House-Of-Mla-Gurpreet-Gogi-Accused-Of-Supporting-The-Accused-Businessmen

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं