September 25, 2026 10:32:41
बद्दोवाल के सरकारी स्कूल में लेंटर गिरने से मरने वाली टीचर का हुआ संस्कार, सांस की नली में मिट्‌टी फ

बद्दोवाल के सरकारी स्कूल में लेंटर गिरने से मरने वाली टीचर का हुआ संस्कार, सांस की नली में मिट्‌टी फंसने से हुई मौत, पति-बेटे ने दी मुखाग्नि

Aug24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बुधवार को बद्दोवाल के सरकारी स्मार्ट स्कूल का लेटर गिरने से मरी टीचर रविंद्र कौर (45) का वीरवार को को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान टीचर को उसके पति और बेटे ने मिलकर मुखाग्नि दी। ये देख हर किसी की आंख नम हो गई। इससे पहले पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिवार के सुपुर्द किया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि टीचर की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं सांस वाली नली में मिट्‌टी फंस गई।
भाजपा के पूर्व पार्षद का बेटा है ठेकेदार
रविंद्रपाल कौर सामाजिक विषय की टीचर थीं। वह 6वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाती थीं। जून महीने में ही वह नूरपुर बेट से बद्दोवाल के सरकारी स्कूल में तबादला करवाकर आई थीं। महानगर में वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही थी। उनका एक बेटा और पति मनदीप सिंह है। वहीं इस मामले में लुधियाना की DC सुरभि मलिक ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर जांच करेगा। बिल्डिंग की मरम्मत करने वाले ठेकेदार अनमोल कत्याल के पिता काला कत्याल जगराओं में भाजपा के पूर्व पार्षद रहे हैं। शिअद-भाजपा सरकार के समय जगराओं की मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य के ठेके इन्हें ही मिलते रहे हैं।

The-Cremation-Of-The-Teacher-Who-Died-Due-To-Falling-Of-Lenter-In-Government-School-Of-Baddowal-Death-Due-To-Soil-Getting-Stuck-In-Her-Windpipe-Husband-And-Son-Lit-The-Funeral-Pyre



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं