नवां शहर। नवांशहर स्थित बलाचौर के 3 गांव में आज ED ने रेड की। ED ने गांव सियाणा निवासी संदीप कुमार उर्फ मनी और आदोआणा निवासी संदीप भाटिया उर्फ सोनू के घर पर छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ED ने उधनोवाल में जसपाल सिंह के घर भी छापा मारा। ठेकेदारों ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु संग मिलकर पंजाब के मंदिरों में लेबर एवं ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की थी।
छोटे ठेकेदारों को अनदेखा कर पहुंचाया फायदा
छोटे ठेकेदारों को अनदेखा कर केवल 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। जबकि, पूर्व मंत्री आशु का कहना था कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटी द्वारा अलॉट किए जाते हैं। इस टेंडर घोटाले में करीब 2000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप है। इस ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत ठेकेदार तेलूराम पुलिस हिरासत में हैं। संदीप भाटिया, जगरूप सिंह, संदीप कुमार उर्फ मनी और जसपाल सिंह के नाम पहले ही आ चुके हैं। हालांकि ED अपनी आज की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने से बच रही है।
Ed-Raids-3-Villages-Of-Nawanshahar-Related-To-Food-Department-Scam-Houses-Of-3-Contractors-Searched