September 25, 2026 02:48:44
खन्ना में चलती बाइक का टायर फटने से इकलौते बेटे की मौत,  उछलकर नाले में गिरा, नकोदर से माथा टेक कर ल

खन्ना में चलती बाइक का टायर फटने से इकलौते बेटे की मौत, उछलकर नाले में गिरा, नकोदर से माथा टेक कर लौट रहा था

Aug25,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना में नेशनल हाईवे पर चलती बाइक का टायर फटने से बाइक रेलिंग से टकराकर मेन लेन से सर्विस लेन पर गिर गई। बाइक सवार युवक उछलकर साथ के नाले में डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खन्ना के गौशाला रोड पर रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खन्ना से 4 दोस्त गुरुवार को अलग-अलग 2 बाइकों पर सवार होकर नकोदर में पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह पर माथा टेकने गए थे। शुक्रवार सुबह वे वापस आ रहे थे। गांव दहेड़ू के पास बाइक का टायर फट गया। हादसे के दौरान पीछे बैठा युवक उछलकर सर्विस लेन पर गिर गया। बाइक चला रहा दीपक नाले में गिर गया। राहगीरों ने नाले से निकाला बाहर दीपक के दोस्तों ने बताया कि टायर फटने के बाद दीपक जब नाले में गिर गया था तो उसे बचाने की कोशिश की गई। राहगीरों और पुलिस ने पगड़ी से दीपक को बाहर निकालने के प्रयास किए। जब तक दीपक को नाले से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। मां-बाप का इकलौता बेटा था दीपक दीपक एक गरीब परिवार से संबंधित था। परिवार में इकलौता बेटा था। पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करना चाहता था और गुलजार कॉलेज में BBA कर रहा था।

The-Only-Son-Died-Due-To-Bursting-Of-A-Moving-Bike-Tire-In-Khanna-Jumped-And-Fell-Into-The-Drain-Returning-From-Nakodar-With-His-Head-Down

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं