लुधियाना। बदोवाल स्कूल mein हादसा होने के बाद अब शिक्षा विभाग की भी आँख खुल गई है। जिसके चलते विभाग ने पंजाब के स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने आदेश दिया गया है कि सभी स्कूलों में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों को स्कूल में छुट्टी होने के बाद ही करवाया जाए। स्कूल की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए अलग-अलग स्कीमों के तहत कमरों का निर्माण, रिपेयर और मेंटेंनेस के लिए फंड जारी किया जाता है। इस फंड का सही इस्तेमाल किया जाए। जिस स्कूल में मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, उस स्कूल की प्रिंसिपल उस कार्य की अहमियत को समझे, ताकि वह कार्य बिना किसी रुकावट के बेहतरीन तरीके से हो सके। स्कूल प्रिंसिपल इस बात की पुख्ता रिपोर्ट देंगे कि जिस जगह पर यह निर्माण या मरम्मत आदि का काम चल रहा है, उस जगह पर PWD विभाग द्वारा सेफ्टी को ध्यान में रखा गया है या नहीं।
After-The-Badowal-School-Accident-The-Education-Department-Opened-Its-Eyes-Issued-An-Advisory-Saying-That-The-Repair-Work-In-Schools-Should-Be-Done-After-The-Holidays-Otherwise-Action-Will-Be-Taken