September 24, 2026 22:33:42
खन्ना पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 13 लोगों की पौने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त; नोटिस जारी कर की अट

खन्ना पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 13 लोगों की पौने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त; नोटिस जारी कर की अटैच

Aug27,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। 15 अगस्त को पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक साल के भीतर प्रदेश को नशा मुक्त करने का ऐलान किया। जिसके बाद प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में खन्ना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 केसों में 13 लोगों की करीब पौने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच कराने में सफलता हासिल की। आने वाले दिनों में नशा तस्करों की यह प्रॉपर्टी जब्त होगी। इनमें से 3 केस थाना समराला और 2 केस थाना श्री माछीवाड़ा साहिब से संबंधित हैं।
एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि इन 5 केसों में पुलिस ने नशीले पदार्थों की कॉमर्शियल रिकवरी की थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि नशा तस्करों ने इस धंधे से बड़े पैमाने पर काली कमाई करते हुए चल अचल संपत्ति बनाई है। जिसमें कुछ संपत्ति तस्करों के पारिवारिक सदस्यों के नाम पर भी है। इसकी पूरी फाइल तैयार करते हुए केस को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया गया। भारत सरकार की संबंधित अथॉरिटी की तरफ से प्रॉपर्टी को जब्त करने के आदेश स्वीकार कर लिए गए हैं। यह खन्ना पुलिस की बड़ी कामयाबी है। जब इन नशा तस्करों की गैर कानूनी तरीके से बनाई प्रॉपर्टी जब्त होगी तो बाकी के नशा तस्करों को भी सबक मिलेगा।

किसकी कितनी प्रॉपर्टी होगी जब्त
समराला के गांव बालियों के रहने वाले अमृतपाल सिंह की 25 लाख 39 हजार 820 रुपए की प्रॉपर्टी अटैच हुई। उसकी पत्नी रछपाल कौर की 88 लाख 50 हजार रुपए की प्रॉपर्टी अटैच हुई। कुल मिलाकर पति पत्नी की 1 करोड़ 13 लाख 89 हजार, 820 रुपए की प्रॉपर्टी जब्त होगी। समराला के गांव रोहले के रहने वाले गुरजीत सिंह जीती की 10 लाख 7 हजार 130 रुपए की प्रॉपर्टी जब्त होगी। समरााल के आदर्श नगर में रहने वाली अमनजोत कौर सोनी की 82 लाख 20 हजार रुपए और उसके पति पलविंदर सिंह की 52 हजार 4 रुपए की प्रॉपर्टी जब्त होगी। समराला के कंग मोहल्ला के रहने वाले जसवीर सिंह जस्सा की 8 लाख 6 हजार 485 रुपए और उसकी पत्नी बलवीर कौर की 8 लाख 32 हजार 410 रुपए की प्रॉपर्टी जब्त होगी।

Khanna-Police-Action-On-Drug-Smugglers-Property-Worth-Rs-5-Crore-Seized-From-13-People-Issue-Of-Notice-Attached



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं